अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर स्थित क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ-3.0 का किया शुभारंभ
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर के लुहणू स्थित क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ-3.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यस्त शेड्यूल के बावजूद समय निकालकर विशेष अतिथि के रूप में पधारे
![अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर स्थित क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ-3.0 का किया शुभारंभ](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_65e82a28b2a31.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 06-03-2024
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर के लुहणू स्थित क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ-3.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यस्त शेड्यूल के बावजूद समय निकालकर विशेष अतिथि के रूप में पधारे।
इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को कहीं भी नीचे लगने नहीं दिया, चाहे वह पार्लियामेंट के भीतर जनहित के मुद्दों की बात हो या फिर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए सडक़ों पर संघर्ष की बात हो, हर स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल का छोकरा हूं और हिमाचल को नीचे लगने नहीं दूंगा। इस मौके पर विधायक सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, जेआर कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र अत्री और सुमित शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि जब सांसद खेल महाकुंभ का पहला आयोजन हुआ था तो उस समय 20 हजार खिलाडिय़ों की उपस्थिति रही थी, जबकि दूसरे चरण में 45 हजार ने हिस्सा लिया था जबकि इस बार 75000 से अधिक उपस्थिति का लक्ष्य तय किया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)