अपने दो दिन के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रिलोक जमवाल, जीतराम कटवाल और रणधीर शर्मा ने उनका जोरदार अभिनंदन किया

Mar 6, 2025 - 16:24
 0  76
अपने दो दिन के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    06-03-2025

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रिलोक जमवाल, जीतराम कटवाल और रणधीर शर्मा ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। नड्डा ने बिरोजा फैक्ट्री के समीप जिला बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास पट्टिका का लोकार्पण भी किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह नया कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिन के बिलासपुर दौरे पर हैं। इस दौरान वो एम्स में भी कई सुविधाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow