आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु साक्षात्कार 28 जुलाई को*
बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर वंदना शर्मा ने जानकारी दी कि बाल विकास परियोजना रिवालसर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्यातर के आंगनबाड़ी केंद्र हल्यातर में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार प्रातः 10:00 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.), बल्ह के कार्यालय, जिला मंडी में होंगे। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?


