आज से चैत्र नवरात्रों की शुरुआत, मंदिरों में सुबह सुबह ही लगी भक्तों की कतारें

Mar 30, 2025 - 14:54
 0  27
आज से चैत्र नवरात्रों की शुरुआत, मंदिरों में सुबह सुबह ही लगी भक्तों की कतारें
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-03-2025

आज से चैत्र नवरात्रों की शुरुआत हो चुकी है और राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश भर में भक्तिमय माहौल हो गया है। शिमला के सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गई है। 

कालीबाड़ी में सुबह सुबह ही भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की और शीश नवाए। इसके अलावा प्रदेश भर के मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है।
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां पहले स्वरूप में शैलपुत्री के नाम से जानी जाती है। 

पर्वत राज हिमालय के यहां पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प  सुशोभित होती हैं और पहले दिन इनकी पूजा होती है।कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते है और मां की पूजा करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow