उद्योगों को बिजली पर मिलने वाला रात्रि अनुदान बंद करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल 

हिमाचल प्रदेश उद्योगों को बिजली पर मिलने वाला रात्रि अनुदान बंद करने वाला पहला राज्य बन गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों में उद्योगों को रात्रि अनुदान मिल रहा

Apr 12, 2025 - 11:56
 0  24
उद्योगों को बिजली पर मिलने वाला रात्रि अनुदान बंद करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-04-2025

हिमाचल प्रदेश उद्योगों को बिजली पर मिलने वाला रात्रि अनुदान बंद करने वाला पहला राज्य बन गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों में उद्योगों को रात्रि अनुदान मिल रहा है। 

हिमाचल में उद्योगों को 40 से 70 पैसे प्रति यूनिट रात्रि सब्सिडी बंद कर दी गई है जिससे प्रदेश के उद्योग संचालक भड़क गए हैं। उद्योग संचालकों का कहना है कि प्रदेश में अनुदान बंद होने से लागत बढ़ गई है, अगर सरकार ने राहत नहीं दी तो उद्योग बंद करने और पलायन तक की नौबत आ सकती है।

प्रदेश में एक अप्रैल से लागू बिजली की नई दरों में सरकार ने उद्योगों को दी जाने वाली रात्रि सब्सिडी बंद कर दी है। सरकार के इस फैसले से हिमाचल के मुकाबले पंजाब में बिजली सस्ती हो गई है। पंजाब में उद्योगों को रात्रि सब्सिडी करीब 1.20 रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। 

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के उद्योग संचालक खासे नाराज हैं। उद्योग संचालकों का कहना है कि अगर बिजली सब्सिडी बहाल नहीं हुई तो अगले एक साल में कई उद्योग बंद हो जाएंगे या अन्य राज्यों में पलायन कर जाएंगे जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार प्रभावित होगा और सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी भारी गिरावट आएगी।

उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी में सरकार लगातार कटौती कर रही है। रात्रि सब्सिडी बंद कर उद्योगों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अगर रियायतें इसी तरह बंद की गईं तो उद्योग बंद करने या अन्य राज्यों में पलायन की नौबत आ जाएगी। सरकार तुरंत रात्रि सब्सिडी बहाल कर उद्योगों के लिए पारदर्शी और न्याय संगत टैरिफ प्रणाली लागू करे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow