उपायुक्त किन्नौर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में की बैठक की अध्यक्षता
उपायुक्त किन्नौर सुश्री सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज यहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में चल रहे विकासात्मक एवं निर्माणाधीन कार्यों कि समीक्षा बैठक की तथा अनुमानित बजट आंकड़ो की जानकारी प्राप्त की तथा इस संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों का निर्माण, खेल मैदान को समतल करने, सुरक्षा के दृष्टिगत बाउंडरी वॉल का निर्माण, मल निकासी परियोजना व मानसून सीजन में उचित जल निकासी प्रबंधन जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा इन निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए विभिन्न वित्तीय घटकों का अभिसरण करने पर बल दिया ताकि विभिन्न विकास के घटकों में अति व्यापी उत्पन्न न हो।
उपायुक्त किन्नौर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए कॉरपोरेट, सामाजिक दायित्व घटक के तहत वित्तीय राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया ताकि जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक का संचालन श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की प्रधानाचार्य गीतांजली भूषण ने किया और उन्होंने उपायुक्त किन्नौर को आवासीय विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम के परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग भावानगर प्रमोद नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?