डॉ. ओपी शर्मा का सम्मान

 हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को रिकांगपिओ में आयोजित राज्य समारोह के दौरान हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलंकृत जिला हमीरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओपी शर्मा के सम्मान में सोमवार को यहां सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में एक समारोह आयोजित किया गया।

Apr 27, 2026 - 19:42
 0  12
डॉ. ओपी शर्मा का सम्मान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

हमीरपुर 27 अप्रैल, 2026 : 

 हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को रिकांगपिओ में आयोजित राज्य समारोह के दौरान हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलंकृत जिला हमीरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओपी शर्मा के सम्मान में सोमवार को यहां सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में एक समारोह आयोजित किया गया।

 समारोह के दौरान जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल, हमीरपुर जिले के साहित्यकारों एवं लेखकों लाल चंद ठाकुर, रत्न चंद शास्त्री, होशियार सिंह, दलीप सिंह, देश राज कमल, केसर सिंह पटियाल, डॉ. सुशीला गौतम, केहर सिंह, अनिल कुमार सोनी और संतोष कुमारी ने डॉ. ओपी शर्मा और उनकी धर्मपत्नी को शॉल, टोपी एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 इस अवसर पर डॉ. ओपी शर्मा ने इस सम्मान के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव, निदेशक, जिला भाषा अधिकारी तथा समस्त साहित्यकारों और लेखकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे साहित्यिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी वह साहित्य सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। समारोह का वातावरण साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों ने डॉ. ओपी शर्मा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow