उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कांटी मशवा का विधिवत लोकार्पण किया। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया।

Aug 5, 2026 - 17:27
 0  47
उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में  1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब, 5 अगस्त : 
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कांटी मशवा का विधिवत लोकार्पण किया। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया।

उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पीएचसी भवन की बधाई देते हुए कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के माध्यम से आस पास की तीन पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
 
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत पीएचसी कमरऊ, पीएचसी सतौन, पीएचसी चाँदनी तथा पीएचसी कोटा पाब के भवनों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है इन भवनों में डॉक्टर के रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। उद्योग मंत्री ने बताया कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर सहित फार्मासिस्ट उपलब्ध है तथा क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

उद्योग मंत्री ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सतौन उपमंडल के अंतर्गत ही लगभग 70 करोड़ की योजनाओं का कार्य प्रगति पर है जिसमें पीएचसी सतौन 1 करोड़ 37 लाख, पीएचसी कमरऊ 1 करोड़ 25 लाख, पीएचसी कोटा पाब 56 लाख, पीएचसी चांदनी 55 लाख, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सतौन 5 करोड़ की लागत से, 15 करोड 90 लाख से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक, मानल- कोड़गा 23 करोड, 10 करोड चिलॉन- चोंकी- मृगवाल रोड, 2 करोड रेणुका-सतौन रोड की मेटलिंग, 4.50 करोड से सालवाला-धमोन रोड के कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त पीएचसी काटीं मस्वा 1 करोड़ 26 लाख की लागत से, 2 करोड मानल से कांटी मशवा रोड की मेटलिंग तथा 2 करोड की लागत से चांदनी से कठवार रोड की मेटलिंग के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 19 करोड़ की लागत से शिलाई में निर्मित होने वाले 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसे जल्द पूर्ण कर ही जनता को समर्पित किया जाएगा। जिसके उपरांत नागरिक अस्पताल शिलाई में मरीजों की सुविधा के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में 250 से 300 मरीजों की प्रतिदिन की ओपीडी है जिनके लिए 10 डॉक्टर मौजूद है। जिनमें ईएनटी, मैडिसन, हड्डियों तथा महिलाओं के विषयविशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल  है।उद्योग मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व मरीजों को पांवटा साहिब या नाहन रेफर किया जाता था परन्तु अब उनका शिलाई में ही बेहतर उपचार सुनिश्चित हो रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी क्षेत्रवासियों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखी। उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, कमरऊ सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख,बडवास सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, 3 लाख खिल रोड के लिए, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुस्तकालय के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। स्कूल की चारदीवारी तथा खड पर जल्द पुल लगाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, जिला परिषद् सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, सीएमओ डॉ राकेश प्रताप, बीएमओ के. एल भगत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई पदम् प्रकाश,  बीडीओ राजेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, ई. आई. उद्योग काका राम शर्मा, प्रधान कांटी मशवा प्रियंका चौहान व उप प्रधान खजान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />