किन्नौर के स्पिलो-कानम संपर्क सडक़ पर बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोगों की मौत 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं किन्नौर में बुधवार सुबह स्पिलो-कानम संपर्क सडक़ पर एक बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत

Jan 15, 2025 - 14:05
 0  74
किन्नौर के स्पिलो-कानम संपर्क सडक़ पर बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोगों की मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ    15-01-2025

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं किन्नौर में बुधवार सुबह स्पिलो-कानम संपर्क सडक़ पर एक बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त कानम संपर्क सडक़ से एनएच 5 पर आ गिरी। 

गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाओं की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ रैफर किया गया है।

मृतकों की पहचान स्पिलो निवासी नोरबू जंगमो 67 वर्ष और बसंती 50 वर्ष झारखंड के रूप में हुई है। घायलों में पवन व पूर्ण दोनों स्पिलो किन्नौर निवासी के रूप में हुई है। वाहन स्पिलो से कानम की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow