किन्नौर में ताजा बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप,छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट बदली है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बर्फबारी दर्ज
![किन्नौर में ताजा बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप,छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में](https://youngvarta.com/uploads/images/202402/image_870x_65d9ab17b928c.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर 24-02-2024
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट बदली है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे समूचा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। बर्फबारी से कई ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही ठप हो गई है।
अटल टनल के दोनों छोर से केलांग-मनाली व कुल्लू के लिए अभी सड़कें बहाल नहीं हुईं हैं। जलोड़ी दर्रा होकर 25 दिनों से बसें नहीं चल रहीं। दोनों हाईवे पर 11 बस रूट हैं।
उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में 100 से अधिक सड़कें अभी भी ठप पड़ी हैं। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)