मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए देवता ऋषि मार्कंडेय और कोटलू रवाना  

सराजघाटी के आराध्य देवता मार्कंडेय ऋषि और कोटलू देवता मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में शिरकत करने के लिए अपने-अपने मूल स्थानों से निकल चुके हैं। इन दिनों दोनों देवता बल्ह घाटी के दौरे पर

Feb 24, 2024 - 14:30
 0  12
मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए देवता ऋषि मार्कंडेय और कोटलू रवाना  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी      24-02-2024

सराजघाटी के आराध्य देवता मार्कंडेय ऋषि और कोटलू देवता मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में शिरकत करने के लिए अपने-अपने मूल स्थानों से निकल चुके हैं। इन दिनों दोनों देवता बल्ह घाटी के दौरे पर निकले हैं। ऐसे में यह अपने भक्तों के घरों में मेहमानबाजी कर रहे हैं। 

दर्जनों देवलुओं के संग ढोल-नगाडों के साथ देवताओं का बल्ह के अलग-अलग क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जा रहा है। यह दौरा 7 मार्च तक जारी रहेगा और 8 मार्च को देवता मंडी के भूतनाथ मंदिर में विराजमान होंगे। पुजारी रंजीत शर्मा ने बताया कि देवता रथ के साथ निकल चुके हैं और 8 मार्च को मंडी पहुंच जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow