मंडी में आफत की बारिश , वर्षा से बहे फुट ब्रिज , आठ लोग किए रेस्क्यू , खेत खलियान सब जलमग्न 

प्रदेश के कुल्लू मनाली में जल प्रलय के बाद हुई बर्बादी को अभी लोग भूल नहीं थे कि अब एक बार फिर उसी प्रकार की जल आपदा सुंदरनगर उपमंडल की आधा दर्जन पंचायतों में देर शाम को हुई मूसलाधार वर्षा

Aug 4, 2023 - 19:21
 0  31
मंडी में आफत की बारिश , वर्षा से बहे फुट ब्रिज , आठ लोग किए रेस्क्यू , खेत खलियान सब जलमग्न 


यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  04-08-2023


प्रदेश के कुल्लू मनाली में जल प्रलय के बाद हुई बर्बादी को अभी लोग भूल नहीं थे कि अब एक बार फिर उसी प्रकार की जल आपदा सुंदरनगर उपमंडल की आधा दर्जन पंचायतों में देर शाम को हुई मूसलाधार वर्षा ने सब कुछ तहस-नहस कर लोगों को भयभीत कर दिया। सुंदरनगर में हुई मूसलाधार वर्षा से आधा दर्जन पंचायतों चुरड़, चमुखा , जड़ोल, समैण, चनोल और नालग में काफी क्षति हुई है। भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत जड़ोल में हाल में ही बनाया गया फुट ब्रिज और चमुखा में भी एक फुट ब्रिज बह गया है। 

 

भूस्खलन की चपेट में एक कार आ गई, जबकि मलबे में दबने से एक गाय व चार बकरियों की मौत हो गई है। सुंदरनगर के समैण के चुरड के नाल गांव में बुधवार देर रात को एकाएक घरों में खड्ड का पानी पहुंचने और पानी का रौद्र रूप देखते हुए प्रशासन ने आठ परिवारों को खतरे वाली जगह से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा। सुबह पानी उतरने पर उन्हें घर वापस भेजा गया है। सुंदरनगर शहर सहित पंचायतों में वर्षा ने रौद्र रूप दिखाते हुए जमकर तबाही मचाई है। घरों सहित खेत-खलियानों में पानी घुस गया।पैदल पुलों का नामोनिशान नहीं बच पाया। कई गोशालाओं के पानी की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हुई है। 

ग्राम पंचायत चमुखा के मुकड़ानी गांव में गौशाला पर मलबा आने से गाय सहित चार बकरियों की दबकर मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। ग्राम पंचायत चनोल के मझखेतर में पहाड़ी से मलबा व पानी आने से आधा दर्जन परिवारों के मकानों में मलबा घुसने से मजबूरन घरवालों को घर छोड़ मजबूरन दूसरों के घरों ने शरण लेनी पड़ी है। सुंदरनगर के कई संपर्क मार्गों पर भारी मलबा आने से रात से ही बंद है। जगह-जगह पेयजल योजनाओं और विद्युत लाइनों का नुकसान होने से क्षेत्रों में पेयजल व विद्युत आपूर्ति बुधवार रात से ही ठप पड़ी हुई है। 

नगर परिषद में मूसलाधार वर्षा से 50 से 60 लाख के नुकसान का अनुमान है। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि सुंदरनगर उपमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को हुई वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रात ही राहत व बचाव कार्यों में लगे हुए है। नुकसान के आकलन को लेकर राजस्व विभाग की टीम कार्य कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow