भाजपा विकास के संकल्प के साथ करती है काम , जो कहती है करके दिखाती है : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेन्द्र मोदी हैं। केंद्र में दस सालों में उन्होंने जो किया है वह आज तक नहीं हुआ। विकास की गति आगे भी और तेज हो इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का जिम्मा देशवासियों ने उठाया है। इस बार देश के कोने-कोने से चार सौ पार की आवाज़ आ रही है

Apr 22, 2024 - 19:28
 0  18
भाजपा विकास के संकल्प के साथ करती है काम , जो कहती है करके दिखाती है : जयराम ठाकुर


यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  22-04-2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेन्द्र मोदी हैं। केंद्र में दस सालों में उन्होंने जो किया है वह आज तक नहीं हुआ। विकास की गति आगे भी और तेज हो इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का जिम्मा देशवासियों ने उठाया है। इस बार देश के कोने-कोने से चार सौ पार की आवाज़ आ रही है। 
हिमाचल ने भी इसी आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर अबकी बार चार की चार के संकल्प से आपसे बढ़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने सिराज विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए भारी से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ सेराज मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी , युवा , किसान और गरीब ही नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता हैं। 
 इन सभी के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सदैव प्रतिबद्ध हैं। देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है और उसके लिए ही अपना संकल्प पत्र लेकर आई है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने, किसानों के लिए कृषि के क्षेत्रों में सुधार से लेकर आय दोगुनी करने और नई तकनीकी के साथ उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की योजनाएं किसानों के जीवन को बदल देंगी। 
पीएम सूर्य घर योजना एक करोड़ घरों को बिजली बिल फ्री घर के साथ साथ फ्री ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में बदल देगी। भारत आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा, फूड और इंफ्रास्ट्रक्चर के हब के रूप में स्थापित करेगा। जो भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow