गौ भक्तों ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के तहत गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई है। इसके साथ ही केंद्रीय स्तर पर गौ सेवा मंत्रालय के गठन, गो तस्करी और गोवध पर सख्त कानून बनाने सहित कई अहम मांगें उठाई गई है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 27 जुलाई, 2026 :
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के तहत गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई है। इसके साथ ही केंद्रीय स्तर पर गौ सेवा मंत्रालय के गठन, गो तस्करी और गोवध पर सख्त कानून बनाने सहित कई अहम मांगें उठाई गई है।
मीडिया से बात करते हुए गो भक्तों ने बताया कि देशभर में मौजूदा समय में गोवंश की स्थिति दयनीय है जिसे देखते हुए देश भर में को सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है और लगातार केंद्र सरकार से गोवंश को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे जा रहे हैं ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, केंद्रीय स्तर पर गौ सेवा मंत्रालय के गठन करने की मांग के साथ-साथ गो तस्करी और गो हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है।
गौ भक्तों ने हिमाचल प्रदेश में गोवंश की स्थिति पर भी चिंता जताई इनका कहना है कि प्रदेश में करीब 36 हजार गोवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और कई पशु दुर्घटनाओं का भी शिकार हो जाते है।
What's Your Reaction?

