पुल के नीचे जवान बेटे का शव मिलने के बाद परिजनों ने चम्बा-तीसा मार्ग पर किया चक्का जाम
जिला चम्बा के अंतर्गत आने वाले चुराह क्षेत्र में रविवार का दिन भारी तनाव और सनसनी लेकर आया। चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के नीचे एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए।
यंगवार्ता न्यूज चम्बा 14 जून, 2026 :
जिला चम्बा के अंतर्गत आने वाले चुराह क्षेत्र में रविवार का दिन भारी तनाव और सनसनी लेकर आया। चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के नीचे एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय लोगों ने कल्हेल पुल के नीचे एक युवक को अचेत और संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। काफी मशक्कत और शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान हरविन्द्र सिंह पुत्र ऋषि निवासी गांव राख मलोगा, डाकघर कल्हेल व तहसील चुराह के रूप में हुई।
युवा बेटे की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, वे बदहवास हालत में घटनास्थल पर दौड़ पड़े। जवान बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन जल्द ही यह दुख भारी आक्रोश में बदल गया। परिजनों ने इस मौत को सामान्य हादसा मानने से साफ इन्कार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हरविन्द्र की साजिश के तहत हत्या की गई है। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े परिजनों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया। इससे चम्बा-तीसा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।
What's Your Reaction?




