चोरों के हौंसलें बुलंद : सुनार की दुकान से 8 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और नकदी लेकर चोर फरार 

जिला ऊना के हरोली उपमंडल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाकर लाखों के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ किया

Mar 30, 2026 - 17:51
 0  36
चोरों के हौंसलें बुलंद : सुनार की दुकान से 8 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और नकदी लेकर चोर फरार 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   30-03-2026

जिला ऊना के हरोली उपमंडल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाकर लाखों के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरों ने दुकान के शटर और ताले तोड़कर करीब 8 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकदी की चोरी की है। 

पीड़ित दुकानदार अजय कौशल के अनुसार, वह शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार को खराब मौसम के चलते उन्होंने एहतियातन दुकान के सीसीटीवी कैमरे और अन्य बिजली उपकरण बंद कर दिए थे। 

सोमवार सुबह जब मकान मालिक ने उन्हें दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी, तब जाकर इस बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। अजय कौशल ने बताया कि चोरों ने न केवल कीमती गहनों पर हाथ साफ किया, बल्कि गल्ले में रखी 80 हजार रुपए की नकदी भी ले उड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, दुकान के अपने सीसीटीवी बंद होने के कारण पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में प्रारंभिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। 

दुकान के आसपास के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की मदद से फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow