छोटा शिमला मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

प्रदेश की राजधानी शिमला के छोटा शिमला में मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को प्रातः लगभग 5:30 बजे वह मंदिर पहुंचे तथा दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर गेट के बाहर रखकर पूजा करने लगे

Feb 24, 2026 - 13:27
 0  4
छोटा शिमला मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-02-2026

प्रदेश की राजधानी शिमला के छोटा शिमला में मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को प्रातः लगभग 5:30 बजे वह मंदिर पहुंचे तथा दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर गेट के बाहर रखकर पूजा करने लगे। 

6:30 बजे बाहर आने पर दान पेटी गायब पाई गई, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पूर्व शिमला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश निवासी गांव फागू, डाकघर कांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस जांच के दौरान चोरी हुई दान पेटी गांव कुम्हाली (कुसुम्पटी वन क्षेत्र) के समीप बरामद की गई तथा आरोपी से नकद राशि भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। 

धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि दान पेटियों एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा हेतु उचित निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था एवं सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow