जंगल से सड़ी-गली हालत में व्यक्ति का शव बरामद
प्रदेश के जिला मंडी जनपद के उपमंडल गोहर की नेहरा पंचायत (चैलचौक) के समीप लगते जंगल में शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को ग्रामीण काफ़ल खाने के लिए पास लगते जंगल में गए थे
![जंगल से सड़ी-गली हालत में व्यक्ति का शव बरामद](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_665b3211672ff.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 03-06-2024
प्रदेश के जिला मंडी जनपद के उपमंडल गोहर की नेहरा पंचायत (चैलचौक) के समीप लगते जंगल में शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को ग्रामीण काफ़ल खाने के लिए पास लगते जंगल में गए थे।
इसी दौरान जैसे ही वे काफ़ल के लिए पेड़ के समीप पहुंचे तो उन्हें कुछ दुर्गन्ध महसूस हुई। देखा तो पाया कि गली-सड़ी हालत में वहां एक शव पड़ा था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह काफी समय से वहां पड़ा था। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान सोनिया को दी।
सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है जो किराए पर कमरा लेकर कुछ समय से वहां रह रहा था।
घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)