जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स को एडॉप्शन की जानकारी

जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर के द्वारा सुपरवाइजर सर्कल कार्यालय लाना पालर तहसील संगडाह सिनमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन से सम्बन्धित जानकारी देने हेतु एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया जिसमें ICDS सुपरवाइजर सहित सभी लाना पालर सर्कल की सभी कार्यकर्ताओं को सेफ लीगल एडॉप्शन की संपूर्ण जानकारी दी गई

Feb 4, 2026 - 19:16
 0  27
जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स को एडॉप्शन की जानकारी
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-02-2026
जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर के द्वारा सुपरवाइजर सर्कल कार्यालय लाना पालर तहसील संगडाह सिनमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन से सम्बन्धित जानकारी देने हेतु एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया जिसमें ICDS सुपरवाइजर सहित सभी लाना पालर सर्कल की सभी कार्यकर्ताओं को सेफ लीगल एडॉप्शन की संपूर्ण जानकारी दी गई। 
जैसे आवेदक को आवेदन करने के लिए किन - किन दस्तावेजों की आवश्यकता रहेगी और CARA  की  बेवसाइट पर कैसे आवेदक ने अपना पंजीकरण करना हैं। Adoption से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी इस ट्रैनिंग प्रोग्राम मैं संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत   सन्तोष कुमारी के द्वारा दी गई। एडॉप्शन से सम्बन्धित सामग्री भी इस प्रोग्राम मैं आई सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , आशा वर्कर्स एवं ग्रामीण महिलाओं को वितरित की गई। 
संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत संतोष कुमारी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स से यह जानकारी प्रत्येक जन तक पहुंचाने का आग्रह भी किया गया , ताकि यह जानकारी किसी जरूरतमंद तक पहुंच सके व निसंतान दंपति की गोद भर सकें l जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को करवाने के लिए ICDS सुपरवाइजर गीता शर्मा ने जिला बाल संरक्षण इकाई का धन्यवाद किया व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को यह महत्वपूर्ण जानकारी प्रत्येक जन तक पहुंचाने की भी हिदायत दी l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow