डॉ.बिंदल के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलेगा भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल, सौंपेगा ज्ञापन  : रणधीर शर्मा 

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल ठीक 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को मिलेगा और एक ज्ञापन सौंपेगा

May 27, 2025 - 20:07
 0  51
डॉ.बिंदल के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलेगा भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल, सौंपेगा ज्ञापन  : रणधीर शर्मा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

चीफ इंजीनियर स्वर्गीय विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का रहेगा विषय

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   27-05-2025

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल ठीक 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को मिलेगा और एक ज्ञापन सौंपेगा। 

ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान स्थिति विशेषकर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर स्वर्गीय विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर माननीय उच्च न्यायालय ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं। उस पर सरकार के पुलिस प्रशासन के रवैए को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है उसको लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

इस प्रतिनिधि मंडल में हमारे पार्टी के प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सभी सांसद सभी विधायक शामिल होंगे और साथ ही इस प्रतिनिधि मंडल में शिमला जिला के प्रमुख नेता भी आएंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई, बैठक में विधायक रणधीर शर्मा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow