तूल पकड़ रहा दिघाली स्कूल में MDM भर्ती का मामला, दूसरे पक्ष ने शिकायत के आरोपों का बताया बेबुनियाद 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला दिघाली में MDM भर्ती मामला लगातार तूल पड़ रहा है। शिकायत के बाद आज दूसरा पक्ष जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा और मामले को लेकर डीसी से मुलाकात की। 

Jul 20, 2026 - 19:58
 0  24
तूल पकड़ रहा दिघाली स्कूल में MDM भर्ती का मामला, दूसरे पक्ष ने शिकायत के आरोपों का बताया बेबुनियाद 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-07-2026
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला दिघाली में MDM भर्ती मामला लगातार तूल पड़ रहा है। शिकायत के बाद आज दूसरा पक्ष जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा और मामले को लेकर डीसी से मुलाकात की। 
दरअसल एक पक्ष द्वारा डीसी को यहां सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाए गई थे कि गलत तरीके से स्कूल में मिड डे मील महिला कर्मी की नियुक्ति की गई है साथ ही स्कूल में जातीय भेदभाव की भी आरोप लगाए गए थे। स्कूल में बतौर MDM वर्कर नियुक्त राखी ने बताया कि नियमों के आधार पर उनकी स्कूल में बतौर MDM कर्मी नियुक्ति हुई है। 
जिसके लिए जरूरी कागजात स्कूल में जमा करवाए गए थे उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। वही प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने बताया कि शिकायत पर लगाए गए आरोप सही नहीं है। उन्होंने बताया कि जातीय भेदभाव के नाम पर स्कूल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जो की उचित नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow