तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर,घटना में गर्भवती महिला की मौत अन्य तीन गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत बलोह इलाके में सुरंग नंबर चार के पास सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

Jan 16, 2026 - 13:50
 0  33
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर,घटना में गर्भवती महिला की मौत अन्य तीन गंभीर रूप से घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    16-01-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत बलोह इलाके में सुरंग नंबर चार के पास सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार देर शाम दी। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी। 

टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को विशेष इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है।

अस्पताल अधिकारियों ने पुष्टि की कि गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला की बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिवार के अन्य तीन सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गयी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow