भाजपा को झटका, थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
रविवार को प्रेम भवन, खेगुवा में हरिपुरधार ज़ोन की ग्राम पंचायत भलोना के गांव थौला से लायक राम चौहान एवं जीत सिंह चौहान ने अपने परिवारजनों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी 04 अक्टूबर :
रविवार को प्रेम भवन, खेगुवा में हरिपुरधार ज़ोन की ग्राम पंचायत भलोना के गांव थौला से लायक राम चौहान एवं जीत सिंह चौहान ने अपने परिवारजनों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ओबीसी अध्यक्ष रेणुका जी देवेंद्र शर्मा , रामचंद्र शर्मा , मन्नू शर्मा एवं नारायण सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित इस अवसर पर विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी नवागत सदस्यों को माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति बढ़ता जनविश्वास संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
What's Your Reaction?


