दर्दनाक : पालमपुर में एगहरी खाई में गिरी गाड़ी,हादसे में दो युवकों की मौत जबकि एक अन्य घायल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पालमपुर के बन्दला में छिड़ चौक के पास एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल

Apr 12, 2026 - 15:42
 0  34
दर्दनाक : पालमपुर में एगहरी खाई में गिरी गाड़ी,हादसे में दो युवकों की मौत जबकि एक अन्य घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    12-04-2026

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पालमपुर के बन्दला में छिड़ चौक के पास एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। यह हादसा देर रात को हुआ है।

मृतकों में एक युवक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।। तीनों युवक स्थानीय इलाके बन्दला के रहने वाले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हादसे का पता चलते ही पूर्व उपप्रधान संतोष कपूर आदि मौके पर पहुंच गए हैं। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow