वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन से घबराई केंद्र सरकार - दिनेश आर्य

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर दिनेश आर्य ने आरोप लगाया है कि देश में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चल रहे जनआंदोलन को दबाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से रास्तों, रेल और मेट्रो सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने तथा इंटरनेट सेवाएं बाधित किए जाने की खबरें सामने आई हैं, उससे स्पष्ट होता है कि सरकार विपक्ष और जनता की आवाज को लेकर घबरा गई है।

Oct 13, 2026 - 17:40
 0  22
वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन से घबराई केंद्र सरकार - दिनेश आर्य

राजगढ़ 13 अक्टूबर : 

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर दिनेश आर्य ने आरोप लगाया है कि देश में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चल रहे जनआंदोलन को दबाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से रास्तों, रेल और मेट्रो सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने तथा इंटरनेट सेवाएं बाधित किए जाने की खबरें सामने आई हैं, उससे स्पष्ट होता है कि सरकार विपक्ष और जनता की आवाज को लेकर घबरा गई है।


मंगलवार को मिडिया को जारी  बयान में दिनेश आर्य ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा करीब दो वर्ष पहले उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे को इन घटनाक्रमों से और बल मिला है।


आर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों और युवाओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए सरकार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती सहित विभिन्न प्रतिबंधात्मक हथकंडे अपना रही है। राष्ट्रीय राजधानी को इस तरह सुरक्षा घेरे में लेना और प्रदर्शनकारियों की आवाज सीमित करने का प्रयास करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी मांगों और असहमति को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करने का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को जनआंदोलनों से घबराने के बजाय उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। विपक्ष की आवाज दबाने से लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत नहीं हो सकता।


दिनेश आर्य ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल के रूप में बंद किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पिछले 33 वर्षों से जंतर-मंतर जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मंच रहा है। ऐसे स्थान पर प्रदर्शन संबंधी प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को सीमित करने जैसा है।


उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जंतर-मंतर को दोबारा आधिकारिक प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता दी जाए, ताकि देश के नागरिक और राजनीतिक संगठन अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रख सकें। आर्य ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करना और जनता की आवाज सुनना बेहद जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />