द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में रोटरी सखी ने लगाया रक्तदान शिविर

पांवटा साहिब की रोटरी सखी द्वारा 26 अक्तूबर को द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रोटरी सखी की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर , डॉ. नीना सबलोक , रोटेरियन कृष्ण शर्मा , रोटेरियन गगनप्रीत , डॉ. कमल साहू और डॉ. पीयूष गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Oct 26, 2024 - 19:54
 0  31
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में रोटरी सखी ने लगाया रक्तदान शिविर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  26-10-2024

पांवटा साहिब की रोटरी सखी द्वारा 26 अक्तूबर को द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रोटरी सखी की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर , डॉ. नीना सबलोक , रोटेरियन कृष्ण शर्मा , रोटेरियन गगनप्रीत , डॉ. कमल साहू और डॉ. पीयूष गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
स्कूल की प्रिंसिपल ममता सैनी ने कहा कि रक्तदान महादान है, और हमें इसके लिए नियमित रूप से प्रयास करने चाहिए। मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्त संग्रह किया गया। स्कूल के डायरेक्टर ललित शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने 62 यूनिट रक्त संग्रहित किया। 
स्कूल की  डायरेक्टर एकेडमिक अंजू अरोरा ने भी रक्तदान किया और कहा कि  रक्तदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है, और हमें इसके लिए आगे आना चाहिए। इस शिविर का आयोजन समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow