बनोग - धारकयारी - कांशिवाला सड़क निर्माण मामला, BJP अध्यक्ष की अगुवाई में DC से मिले नाहन पँचायत के लोग
बनोग-धारकयारी - कांशिवाला सड़क निर्माण मामले को लेकर नाहन में आज नाहन पंचायत के लोगों ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई मे DC सिरमौर प्रियंका वर्मा से मुलाकात की । दरअसल यहां बन रही सड़क का निर्माण कार्य सेना क्षेत्र में सेना द्वारा रोका गया है जिससे ग्रामीण नाराज नजर आ रहे है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 22 जुलाई, 2026 :
बनोग-धारकयारी - कांशिवाला सड़क निर्माण मामले को लेकर नाहन में आज नाहन पंचायत के लोगों ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई मे DC सिरमौर प्रियंका वर्मा से मुलाकात की । दरअसल यहां बन रही सड़क का निर्माण कार्य सेना क्षेत्र में सेना द्वारा रोका गया है जिससे ग्रामीण नाराज नजर आ रहे है।
भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि सेना से इजाजत के बाद एक लंबे संघर्ष के बाद इस सड़क के निर्माण कार्य को पूर्व की सरकार के समय में सेना की अनुमति लेने के बाद शुरू करवाया गया था मगर बार-बार इस सड़क निर्माण में परेशानियां खड़ी हो रही है।
राजीव बिंदल ने कहा की अब सेना द्वारा सड़क में ड्रम गाड़ी गए हैं जिसके बाद आगमन बंद है और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीसी से मुलाकात कर आग्रह किया जा रहा है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले को सेना से बात सुलझाया जाए ताकि सड़क निर्माण कार्य पूरा हो सके।
नाहन पंचायत के उप प्रधान अनिल जोशी ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य बन्द होने से कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई है और एक तरफ जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है वहीं दूसरी तरफ कई स्थानों पर लोगों की घरों में मलबा घुस रहा है जिससे लोग परेशानियों में है।
What's Your Reaction?



