नाहन से घुमारवीं शिफ्ट हुआ हिमुडा डिवीजन ऑफिस , सीएम के करीबी विधायक को मिला नायाब तोहफा : परमार 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमुडा (हिमाचल अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी) में बड़े फेरबदल करते हुए 327 पद समाप्त कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार ने नई एडवाइजर की पोस्ट सृजित कर दी है। इस फैसले से कर्मचारियों और बेरोजगारों में गहरा रोष और निराशा है। इसी बीच सरकार ने नाहन स्थित हिमुडा का डिवीजन ऑफिस शिफ्ट कर घुमारवीं ले जाने का भी निर्णय लिया है

Sep 26, 2025 - 18:50
 0  62
नाहन से घुमारवीं शिफ्ट हुआ हिमुडा डिवीजन ऑफिस , सीएम के करीबी विधायक को मिला नायाब तोहफा : परमार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  26-09-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमुडा (हिमाचल अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी) में बड़े फेरबदल करते हुए 327 पद समाप्त कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार ने नई एडवाइजर की पोस्ट सृजित कर दी है। इस फैसले से कर्मचारियों और बेरोजगारों में गहरा रोष और निराशा है। इसी बीच सरकार ने नाहन स्थित हिमुडा का डिवीजन ऑफिस शिफ्ट कर घुमारवीं ले जाने का भी निर्णय लिया है। 
इस कदम को लेकर विपक्ष ने सरकार पर पूरी तरह राजनीतिक कारणों से निर्णय लेने का आरोप लगाया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक विपिन सिंह परमार ने इस फैसले को जनविरोधी व नौजवान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जहाँ प्रदेश के युवाओं को नई नौकरियों की ज़रूरत है। वहाँ कांग्रेस सरकार 327 पदों को समाप्त कर रही है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपने चहेतों को एडजस्ट करने के लिए एडवाइजर जैसी नई पोस्ट बना रही है , जबकि बेरोजगारों को हतोत्साहित कर रही है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुक्खू सरकार का ध्यान प्रदेश के विकास पर नहीं, बल्कि पदस्थापन और संस्थानों के राजनीतिक शिफ्टिंग पर केंद्रित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस फैसले का पुरज़ोर विरोध करेगी और कर्मचारियों व बेरोजगारों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow