नीरज भारती मामले पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को घेरा, बोले - पार्टी के नेता का सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना गंभीर

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने नीरज भारती प्रकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री को घेरा और कई गंभीर आरोप लगाए.

Jun 11, 2026 - 13:39
Jun 11, 2026 - 14:13
 0  13
नीरज भारती मामले पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को घेरा, बोले - पार्टी के नेता का सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना गंभीर

यंगवार्ता न्यूज मंडी 11 जून, 2026 : 


पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने नीरज भारती प्रकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री को घेरा और कई गंभीर आरोप लगाए. नीरज भारती को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अब यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश का मामला बन गया है. जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं वे बहुत गंभीर है. 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार की चर्चाएं पहले से हो रही है लेकिन अब अटैचियों का जिक्र हो रहा है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के उपाध्यक्ष को नशेड़ी बता देते हैं, तो उनके नशा मुक्ति अभियान का क्या हुआ? इसके अलावा उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के भाजपा में गुटबाजी के आरोपी का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा एक जुट है और इन चुनावों ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष रहते हुए भी केवल एक गुट का नेतृत्व किया और आज भी सरकार का नहीं एक गुट का नेतृत्व कर रहे हैं. 

वहीं, विधायकों मंत्रियों की सैलरी बहाली पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को बिना सोचे समझे फैसले लेने की आदत है. सरकार ने जब यह फैसला लिया था तब भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे इससे कितना लाभ होगा. जयराम ठाकुर ने कहा कि सही मायने में केंद्र सरकार से मिली 3920 करोड़ की बड़ी मदद प्रदेश को दी लेकिन केंद्र का कोई धन्यवाद नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री अनटाइड ग्रांट के माध्यम से वेतन देने और अपनी गारंटी पूरी करने के रास्ते तलाश रहे हैं जिसके चलते हालात बिगड़े हैं.


उधर पंचायती राज चुनाव को लेकर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कहा था मुख्यमंत्री साजिश करते हैं और वो दौर आज भी जारी है. जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंचायती राज में भाजपा के प्रतिनिधियों की रातों-रात जमीन नापी जा रही है. ताकि उन पर कांग्रेस का समर्थन करने का दबाव बनाया जा सके. इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष बनने को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी में चर्चा के बाद इस पर फैसला होगा. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है राज्य के सभी 12 जिलों में भाजपा के जिला परिषद अध्यक्ष बनें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow