नेचर ट्रेल के तहत बच्चों को करवाया प्रसिद्ध जोहड जी गुरुद्वारा का भ्रमण
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर शिक्षा खंड सराहां जिला सिरमौर के बच्चों को सामाजिक विज्ञान विषय के तहत हमारे आसपास का संसार पाठ नेचर ट्रेल के तहत बच्चों को क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध जोहड जी गुरुद्वारा का भ्रमण करवाया गया तथा प्राकृतिक सराई की जोहडी (तालाब) और घूमने के लिए जोहड़ जी के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 6 जून, 2026 :
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर शिक्षा खंड सराहां जिला सिरमौर के बच्चों को सामाजिक विज्ञान विषय के तहत हमारे आसपास का संसार पाठ नेचर ट्रेल के तहत बच्चों को क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध जोहड जी गुरुद्वारा का भ्रमण करवाया गया तथा प्राकृतिक सराई की जोहडी (तालाब) और घूमने के लिए जोहड़ जी के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया। पाठशाला के अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने कहा कि पाठ नेचर नेचर ट्रेल के अंतर्गत बच्चों को अपने आसपास के क्षेत्र और वातावरण तथा प्राकृतिक सुंदरता एवं प्रसिद्ध स्थलों से अवगत करवाना है।
भ्रमण के साथ-साथ बच्चों के साथ गीत संगीत और थंब पेंटिंग बनाई हरबेरियम तैयार किया तथा विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की इसके अलावा बच्चों ने सराई जोहड़ (तालाब) के आसपास साफ सफाई की और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
साथ में बच्चों की क्लास पार्टी आयोजित की गई जिसने जिसमें बच्चों ने घर से अपने पारंपरिक व्यंजन लाए थे और एक दूसरे के साथ बाटकर खाए विद्यालय की तरफ से भी बच्चों के लिए जूस और फल उपलब्ध करवाए गए। विद्यालय के प्रभारी मायाराम शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक है और बच्चों को अपने आसपास के परिवेश, वातावरण और क्षेत्र के बारे में जानकारी मिलती है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को स्थानीय संस्कृति और इतिहास का पता चलता है। इस क्षेत्र भ्रमण का सभी बच्चों ने बहुत आनंद लिया और बच्चे प्रसन्नचित्र नजर आए।
What's Your Reaction?



