पांवटा साहिब : यमुना ने दिखाया रौद्र रूप, चारों तरफ खेत खलियान सब जलमग्न
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सोमवार को यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़कर ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास स्थित मंदिर तक पहुँच गया। नदी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 02-09-2025
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सोमवार को यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़कर ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास स्थित मंदिर तक पहुँच गया। नदी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
यमुना के साथ-साथ इसकी सहायक नदियां टौंस और गिरि भी उफान पर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक दशक में टौंस नदी में इतना अधिक जलस्तर पहली बार देखा गया है। स्थिति ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने पर सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे गिरि जटोन बैराज के गेट नंबर 1 से 7 तक पानी छोड़ा गया। जिला प्रशासन हालात पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
हालांकि, प्रशासनिक चेतावनियों के बावजूद कुछ लोग यमुना घाट पर सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मौके पर तैनात गोताखोरों और अधिकारियों से वाद-विवाद तक किया। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सख्त रवैया अपनाया है।
What's Your Reaction?