पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना, झंडारोहण एवं पारंपरिक टमक वादन कर मेले का पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ

Jun 5, 2025 - 17:08
 0  30
पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     05-06-2025

ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना, झंडारोहण एवं पारंपरिक टमक वादन कर मेले का पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मृदु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

शुभारंभ से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बंगाणा से पिपलू तक आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। इस वर्ष पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस अवसर पर शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्ज प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह मेला अपनी प्राचीन परंपराओं के संरक्षण के साथ आगामी वर्षों में और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक मेलों को संरक्षित एवं अधिसूचित करने के लिए ठोस पहल कर रही है ताकि इनका आयोजन हर वर्ष सुनिश्चित और सुनियोजित रूप में हो सके।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मेले एवं सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल है । हर जिले में प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजट का कम से कम एक तिहाई हिस्सा केवल हिमाचली कलाकारों के लिए ही निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही सरकार पारंपरिक मेलों को अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहभागिता का माध्यम बनाने के लिए प्रयासरत है। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिले में करोड़ों रुपये की 18  पेयजल योजनाएं तीव्र गति से निर्माणाधीन हैं। इनमें इनमें कुटलैहड़ क्षेत्र की 15.50 करोड़ की अप्पर कुटलैहड़ पेयजल योजना शामिल है। इसके अलावा कुटलैहड़ में 46 करोड़ की सिंचाई योजना भरमौती से लोअर कुटलैहड़ और 14.64 करोड़ की तुरकाल पंगा से ऊपर कुटलैहड़ पेयजल योजना पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अंदरोली क्षेत्र को वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए एक निजी कंपनी के साथ एमओयू साइन किया गया है। इस पहल से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस मौके विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में पिपलू मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुटलैहड़ में सतत विकास के लिए अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अंदरोली में वॉटर स्पोर्ट्स हब, लठियाणी और सोहारी में ईको टूरिज्म तथा मोमन्यार में औद्योगिक विकास को लेकर भी निर्णायक पहल की गई है। इस वर्ष एक विशेष पहल के रूप में 7 जून को 'कुटलैहड़ महोत्सव' का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसकी सांस्कृतिक संध्या बंगाणा में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिपलू मेला प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित होता है। यह मेला भगवान नरसिंह के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। यहां प्राचीन पीपल वृक्ष के नीचे विराजमान नरसिंह जी की शीला के दर्शन के लिए ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा सहित अन्य जिलों व बाहरी राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां लोग अपनी नई फसल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मेले को आकर्षक बनाने के लिए विकास प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की गईं। हिमाचली गायक अनुज शर्मा, सुनील मस्ती सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मोदगिल एवं देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, महिला आयोग सदस्य इंदु बाला तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों  समेत ऊना, हमीरपुर एवं कांगड़ा जिलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 
--

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow