पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत पट्टा के गांव पपलाह में पति-पत्नी से 137 ग्राम चरस बरामद 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। जहां पुरुषो के साथ साथ महिलाएं भी नशे के कारोबार में शामिल हो रही है। वहीं पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत पट्टा के गांव पपलाह में पति-पत्नी से 137 ग्राम चरस बरामद

Jun 18, 2025 - 14:03
 0  58
पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत पट्टा के गांव पपलाह में पति-पत्नी से 137 ग्राम चरस बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली    18-06-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। जहां पुरुषो के साथ साथ महिलाएं भी नशे के कारोबार में शामिल हो रही है। वहीं पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत पट्टा के गांव पपलाह में पति-पत्नी से 137 ग्राम चरस बरामद की गई है। 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पपलाह में बसंता उर्फ फौजी के घर में दबिश देते हुए तलाशी ली, तो 137 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर बसंता तथा उसकी पत्नी उषा देवी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पपलाह में बसन्ता उर्फ फौजी व उसकी पत्नी उषा देवी के घर से 137 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow