गुरु की नगरी पांवटा साहिब में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव

सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव आज गुरु की नगरी पांवटा साहिब में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

Nov 24, 2026 - 17:26
 0  4
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 24 नवंबर : 

सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव आज गुरु की नगरी पांवटा साहिब में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर जगीर सिंह ने बताया कि आज गुरुद्वारा परिसर में गुरु नानक देव महाराज जी का 557वां प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज गुरुद्वारा साहिब में सुबह अंखड पाठ साहिब के भोग उपरांत कीर्तन समागम आयोजित हुए जो देर रात तक निरंतर चलेगें। उन्होंने बताया कि आज के दिन गुरुद्वारा में निशान साहिब की सेवा के साथ-साथ अमृत संचार का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृत पान कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर माथा टेकने के लिए न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पांवटा साहिब पहुंच रहे हैं। संगत के लिए गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन और गुरुद्वारा कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />