प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का बदला मिजाज,कई जगह बारिश और ओलावृष्टि  

राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी जारी

Apr 4, 2026 - 20:31
 0  18
प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का बदला मिजाज,कई जगह बारिश और ओलावृष्टि  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-04-2026

राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी जारी रही। अचानक बदले मौसम से अप्रैल में फिर से ठंड लौट आई है। 

मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति के गोंधला में 13 सेंटीमीटर और केलांग-हंसा में करीब 7.5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। 

इसके अलावा सराहन, धर्मशाला, जोगिंद्रनगर, बिलासपुर, कल्पा, मनाली, स्लैपर और भुंतर सहित कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। शिमला जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि से कुछ समय के लिए सड़कें सफेद हो गईं, जबकि धर्मशाला, हमीरपुर समेत कई जगह  बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं।

लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। शिमला और मनाली सहित कई स्थानों पर लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 5 और 6 अप्रैल को भी कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 7 और 8 अप्रैल को फिर तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है, जबकि 9 अप्रैल को भी कई स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ रुख बना हुआ है और 7 अप्रैल के आसपास एक और नया पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow