व्यवस्था परिवर्तन से हो रहा स्वास्थ्य क्षेत्र का कायाकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान हुए सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण क़दम उठाए हैं। इसके तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित सीनियर सिटीजन ओपीडी शुरू की गई हैं। ये विशेष परामर्श स्लॉट प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में क्रियाशील हो चुके हैं, जिससे बुजु़र्गों को लंबी क़तारों से राहत मिली है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 31-12-2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान हुए सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण क़दम उठाए हैं। इसके तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित सीनियर सिटीजन ओपीडी शुरू की गई हैं। ये विशेष परामर्श स्लॉट प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में क्रियाशील हो चुके हैं, जिससे बुजु़र्गों को लंबी क़तारों से राहत मिली है। विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आईजीएमसी, शिमला तथा मेडिकल कॉलेज टांडा, हमीरपुर एवं नेरचौक और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशलिटी आयुर्विज्ञान, चमियाणा के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) अधोसंरचना स्थापित करने के लिए प्रत्येक संस्थान को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।
What's Your Reaction?

