प्रदेश में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, शिमला में झमाझम बारिश, राज्य में 199 सड़कें बंद 

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह से राजधानी शिमला सहित राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हो रही

Jul 28, 2025 - 16:18
 0  20
प्रदेश में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, शिमला में झमाझम बारिश, राज्य में 199 सड़कें बंद 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला     28-07-2025

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह से राजधानी शिमला सहित राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हो रही है। बीती रात को शाहपुर में 157.5, कांगड़ा 140.4, पालमपुर 71.4, धर्मशाला 53.3, जोगिंद्रनगर 46.0, सराहन 30.0, बीबीएमबी 27.2, मंडी 24.8, गुलेर 23.2, नयना देवी 22.6, नगरोटा सूरियां 19.8, ओलिंडा 18.2 व धौलाकुआं में 17.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आपदा के बाद से राज्य में भूस्खलन से सोमवार सुबह 10:00 बजे तक 199 सड़कें बाधित रहीं। 57 बिजली ट्रांसफार्मर व 97 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक  130 सड़कें व 38 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं। 

प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 27 जुलाई तक 161 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 263 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 59 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,613 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,165 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1402 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,50,685.61 लाख रुपये पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow