उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रेणुका क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात, डिप्टी सीएम ने किया ददाहू और संगड़ाह बस अड्डा का शिलान्यास

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में पहुँचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज रेणुका क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकासात्मक सौगात दी। डिप्टी सीएम ने आज करोड़ों की लागत से बनने  ददाहू और संगड़ाह बस अड्डों का शिलान्यास किया।

Nov 19, 2026 - 20:34
 0  3
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रेणुका क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात, डिप्टी सीएम ने किया ददाहू और संगड़ाह बस अड्डा का शिलान्यास
यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी 19 नवंबर : 
 
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में पहुँचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज रेणुका क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकासात्मक सौगात दी। डिप्टी सीएम ने आज करोड़ों की लागत से बनने  ददाहू और संगड़ाह बस अड्डों का शिलान्यास किया।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रेणुका के ददाहू में 3 करोड़ 67 लाख और संगड़ाह में 3 करोड़ 91 लाख की लागत से बनने जा रहे बस अड्डे का शिलान्यास किया साथ ही उन्होंने ददाहू-पांवटा साहिब और ददाहू-लानाचेता बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर दोनों रूटों का शुभारंभ किया।

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रिकॉर्ड समय के भीतर दोनों ही बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेंगी साथ ही सरकार द्वारा जनता की मांगों और क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिवहन सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />