भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने नाहन शाखा का किया भ्रमण 

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के  सीनियर डिवीजनल मैनेजर (SDM) दिनेश शर्मा ने आज नाहन शाखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम के विकास अधिकारियों (DO), सीएलआईए (CLIA) और एजेंटों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित

Feb 6, 2026 - 15:17
Feb 6, 2026 - 15:23
 0  10
भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने नाहन शाखा का किया भ्रमण 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए टिप्स

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   06-02-2026

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के  सीनियर डिवीजनल मैनेजर (SDM) दिनेश शर्मा ने आज नाहन शाखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम के विकास अधिकारियों (DO), सीएलआईए (CLIA) और एजेंटों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

बैठक में दिनेश शर्मा ने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एजेंटों को आवश्यक मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर योजना, निरंतर संपर्क और सकारात्मक सोच के साथ ही लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम केवल एक बीमा संस्था ही नहीं, बल्कि सुरक्षा कवर के माध्यम से समाज सेवा का कार्य भी कर रही है। एलआईसी देश के लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य के प्रति निश्चिंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि एलआईसी का देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी बड़ा योगदान है और सभी अधिकारी व एजेंट मिलकर बेहतर प्रदर्शन के साथ निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम नाहन शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन और सहायक शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow