भीषण गर्मी के चलते कांगड़ा में सभी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव, आदेश जारी

कांगड़ा जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब जिला कांगड़ा के सभी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे

May 20, 2024 - 15:45
 0  38
भीषण गर्मी के चलते कांगड़ा में सभी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव, आदेश जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    20-05-2024

कांगड़ा जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब जिला कांगड़ा के सभी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे।

इस संबंध में उपयुक्त हेमराज बैरवा ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार कांगड़ा जिले के सभी उपमंडलों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब सुबह 7ः30 पर खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते यह आदेश स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। यह आदेश जिले के सभी उपमंडलों के सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में आगामी आदेशों तक लागू होंगे। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और शिक्षा उपनिदेशकों को आदेश का अनुपालन तय बनाने और अवलेहना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

स्कूली बच्चे किसी भी प्रकार से हीट वेव की चपेट में न आएं इसके लिए उपायुक्त ने स्कूलों को सभी आवश्यक प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं। उक्त आदेश में उपायुक्त ने इस दौरान बच्चों के लिए स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज न करवाने और पेयजल की उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow