मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के आयोजन जहां लोगों को एक साथ लाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते

Apr 14, 2025 - 19:09
 0  39
मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण : डॉ. शांडिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    14-04-2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के आयोजन जहां लोगों को एक साथ लाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते हैं। 

डॉ. शांडिल ने कहा कि बैसाखी का पर्व फसलों के पकने का संकेत देता है। इस दिन से नई रबी फसल की कटाई शुरू होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए बैसाखी का आगमन महत्वपूर्ण व खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में अहम योगदान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना, राजीव गांधी स्टार्ट-अप इत्यादि योजनाएं लोगों के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही है।  

डॉ. शांडिल ने सैरी (पाजो) में आंगनवाड़ी के निर्माण के आरम्भिक कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके है जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने वार्ड नम्बर 11 में नए पेयजल टैंक निर्माण के प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए।  उन्होंने वार्ड नम्बर 11 के लिए पहली किश्त के रूप में 05 रुपए देने की घोषणा की। 

उन्होंने सैरी (पाजो) के खेल मैदान के विस्तारीकरण करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 5100 रुपए देने की घोषणा की। नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने इस अवसर पर भी अपनी विचार रखे।  

इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, नगर निगर सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, अभय शर्मा, मनीष, विजय ठाकुर, रजत थापा, पुनीत नारंग, बैसाखी मेला समिति के प्रधान अमर सिंह ठाकुर, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अमित ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, कृष्ण ग्रोवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व ग्रामीण  उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow