हिमाचल में बारिश के बाद मौसम साफ, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश के बाद आज मौसम साफ हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को हमीरपुर के नेरी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कांगड़ा और शिमला में भी भारी बारिश हुई।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 12 अक्टूबर :
हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश के बाद आज मौसम साफ हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को हमीरपुर के नेरी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कांगड़ा और शिमला में भी भारी बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में 6 से 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। चंबा में तो तापमान 14 डिग्री तक गिर गया। वहीं, कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो आने वाले दिनों में सुबह-शाम के वक्त होने वाली ठंड और भी ज़्यादा बढ़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 13 से 15 अक्टूबर तक एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने के आसार हैं। बारिश के दौरान मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से ज़रूरी एहतियात बरतने की भी अपील की है।
What's Your Reaction?


