नाहन में बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले लोग, यशवंत विहार कॉलोनी में ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने की उठाई मांग

नाहन शहर में आए दिन लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है समस्याओं को लेकर आज शहर के वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 के लोगों ने पार्षद नरेंद्र तोमर की अगवाई में बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की।

Jul 17, 2026 - 17:36
 0  8
नाहन में बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले लोग, यशवंत विहार कॉलोनी में ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने की उठाई मांग
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 17 जुलाई, 2026 : 
 
नाहन शहर में आए दिन लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है समस्याओं को लेकर आज शहर के वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 के लोगों ने पार्षद नरेंद्र तोमर की अगवाई में बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की।

 मीडिया से बात करते हुए पार्षद नरेंद्र तोमर ने बताया कि नाहन में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की गई है। उन्होंने बताया कि शहर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी के बीच से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन का विरोध जता रहे है यह क्षेत्र घनी आबादी में बदल चुका है और हाई वोल्टेज लाइन लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने इस लाइन को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।

 उन्होंने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी के लोगो ने क्षेत्र में बिजली क्षेत्र में बिजली सेवाओं को अपग्रेड करने की मांग उठाई है।  कॉलोनी में लगातार लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए या फिर क्षेत्र में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow