रोटरी सखी पांवटा साहिब की अध्यक्ष डॉ हरलीन कौर ने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित 

रोटरी सखी पांवटा साहिब की अध्यक्षा डॉक्टर हरलीन कौर ने राजकीय प्रारंभिक पाठशाला रामपुर घाट में विशेष कार्यक्रम किया। जहां उन्होंने नन्हें बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

Mar 20, 2025 - 16:24
 0  36
रोटरी सखी पांवटा साहिब की अध्यक्ष डॉ हरलीन कौर ने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     20-03-2025

रोटरी सखी पांवटा साहिब की अध्यक्षा डॉक्टर हरलीन कौर ने राजकीय प्रारंभिक पाठशाला रामपुर घाट में विशेष कार्यक्रम किया। जहां उन्होंने नन्हें बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। बता दें कि रोटरी सखी पांवटा की ओर से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम और विशेष अभियान चलाए जाते हैं। 

स्कूल और कॉलेज में विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को जागरुक किया जाता है। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर घाट में भी रोटरी सखी की ओर से बालिकाओं को सैनिटरी पेड दिए गए।  

उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान पेड का इस्तेमाल करें। कहा कि स्वस्थ रहना सबसे ज्यादा आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को नए सेशन के लिए बधाई भी दी। इस दौरान प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल  के अध्यापक भी मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन ने रोटरी सखी का आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow