युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका - रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से जहाँ शारीरिक स्वास्थ्य दृढ़ होता है, वहीँ खेल स्वस्थ मनोरंजन का भी एक साधन है। इसके अतिरिक्त खेलों से एक प्रतियोगिता का भाव भी पैदा होता है जो युवाओं के भविष्य में उपयोगी सिद्ध होता है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से जहाँ शारीरिक स्वास्थ्य दृढ़ होता है, वहीँ खेल स्वस्थ मनोरंजन का भी एक साधन है। इसके अतिरिक्त खेलों से एक प्रतियोगिता का भाव भी पैदा होता है जो युवाओं के भविष्य में उपयोगी सिद्ध होता है।
रोहित ठाकुर ने खेलों के विकास व संवर्धन पर बल देते हुए हुए बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं में नशे की प्रवृति को लेकर चिंतित है और इसके उन्मूलन को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। साथ ही प्रदेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। इसके तहत जुब्बल के डकैड़ गाँव के समीप 17 करोड़ रुपए की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह संस्थान एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके सुखद परिणाम भविष्य में दृष्टिगोचर होंगे। साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि इसका कार्य निश्चित समयावधि में ही पूरा हो जाए।
50वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट में फागु टीम विजेता रही और ननखड़ी टीम उपविजेता रही जिन्हे मुख्यातिथि ने क्रमशः 3 लाख और 1.50 लाख रुपए नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने 50 वर्ष से लगातार इस खेलकूद प्रतियोगिता में खेल रहे लोगों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। उन्होंने युवक मण्डल शील के सभी आयोजकों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर सावड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति रोहड़ू की अध्यक्ष ज्ञानपति देवी, उपाध्यक्ष पंचायत समिति लोकपाल शरखोली, ग्राम पंचायत शील के प्रधान निरंजन चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, डीएफओ रोहड़ू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




