लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही सरकार

सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका बिलकुल मुफ्त लगा रही है। प्राइवेट अस्पतालों मंे एचपीवी का टीका आम तौर पर दस हजार रुपये से भी अधिक कीमत पर उपलब्ध होता

Apr 4, 2026 - 19:55
 0  9
लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही सरकार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

हमीरपुर में शनिवार को 195 लड़कियों की हुई वैक्सीनेशन, रविवार को भी 32 अस्पतालों में लगेंगे टीके

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   04-04-2026

सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका बिलकुल मुफ्त लगा रही है। प्राइवेट अस्पतालों मंे एचपीवी का टीका आम तौर पर दस हजार रुपये से भी अधिक कीमत पर उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार लड़कियों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका मुफ्त लगा रही है।
 
प्रदेश भर में 29 मार्च से आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष तक की सभी लड़कियों को यह टीका लगाया जा रहा है।
 स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला हमीरपुर में पहले चरण में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लगभग 4338 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का एक-एक टीका लगाया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लड़कियों के नाम यू-विन पोर्टल पर पंजीकृत करके जिले भर के कुल 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन की व्यवस्था की है। इन अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर 29 मार्च को आयोजित टीकाकरण सत्रों के दौरान कुल 206 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। शनिवार को भी जिला हमीरपुर में 26 टीकाकरण केंद्रों पर 195 लड़कियों को एचपीवी के टीके लगाए गए। यानि जिला हमीरपुर में अभी तक 401 लड़कियों की एचपीवी वैक्सीनेशन हो चुकी है।
 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि 5 अप्रैल को भी जिले के 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्वाइकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है। 

एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है। इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow