वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुप्रबंधन के अनेकों मसले आ रहे सामने :  कश्यप

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक कुप्रबंधन के अनेकों मसले सामने आ रहे है। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश को विकास की दृष्टि से काफी क्षति पहुंच रही

Feb 17, 2025 - 19:03
 0  44
वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुप्रबंधन के अनेकों मसले आ रहे सामने :  कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-02-2025

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक कुप्रबंधन के अनेकों मसले सामने आ रहे है। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश को विकास की दृष्टि से काफी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कचरे से ऊर्जा उत्पादन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश से बायोगैस प्लांट स्थापित करने का कोई प्रस्ताव दिल्ली वालों को नहीं मिला है। 

हिमाचल सरकार का इस बात पर कहना था कि बायो गैस प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया है। लेकिन इस बात का खुलासा संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में हुआ कि इस तरह का कोई प्रस्ताव दिल्ली भेजा ही नहीं गया है। 

राज्य सभा में नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय राज्य मन्त्री श्रीपद नायक ने बताया की मंत्रालय को कचरे से ऊर्जा उत्पादन योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश से बायो गैस प्लांट स्थापित करने का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। श्रीपद नायक ने बताया की इस योजना के अन्तर्गत बायो गैस उत्पादन के लिए मंत्रालय 4800 किलो प्रतिदिन क्षमता के नए प्लांट पर 4 करोड़ रूपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करता है। 

केंद्र हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है, पर वर्तमान सरकार काम करने की इच्छा शक्ति ही नहीं रखती है। हिमाचल के अनेकों विकासात्मक कार्य इस कारण से सकारात्मक गति की नहीं पकड़ पा रहे हैं। अगर ऐसे कुप्रबंधन के लिए कोई जिम्मेदार है तो वर्तमान कांग्रेस सरकार है। 
हिमाचल प्रदेश में ना ठेकेदारों को उनके द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान हो रहा है और ना ही किसी विकासात्मक गतिविधि पर कार्य हो रहा है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow