जंगली मुर्गा प्रकरण में एफआईआर दर्ज करना कांग्रेस की हताशा , भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने साधा निशाना 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज करना न केवल तर्कहीन है, बल्कि यह कांग्रेस सरकार की राजनीति से प्रेरित मंशा को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जानबूझकर भाजपा के बड़े नेताओं और प्रदेश के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस को निशाना बना रही है। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है

Dec 18, 2024 - 19:28
Dec 18, 2024 - 22:49
 0  47
जंगली मुर्गा प्रकरण में एफआईआर दर्ज करना कांग्रेस की हताशा , भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने साधा निशाना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-12-2024
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज करना न केवल तर्कहीन है, बल्कि यह कांग्रेस सरकार की राजनीति से प्रेरित मंशा को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जानबूझकर भाजपा के बड़े नेताओं और प्रदेश के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस को निशाना बना रही है। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। 
चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से बड़े नेताओं और मीडिया हाउस पर एफआईआर दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया है। यह कदम स्पष्ट रूप से यह दिखाता है कि कांग्रेस सरकार असहज सवालों और आलोचनाओं का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले समोसे की सीआईडी जांच करवाई और अब जंगली मुर्गा प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर दी है। ये घटनाएं प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और गंभीरता पर सवाल उठाती हैं। 
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार जनता की समस्याओं को हल करने की बजाय इस तरह के तुच्छ मामलों में उलझी हुई है। प्रदेश भाजपा इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करती है और सरकार को चेतावनी देती है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की आवाज दबाने का हर प्रयास विफल होगा। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow