शिलाई में हुए अवैध पेड़ कटान मामले की हो उच्च स्तरीय जांच , एबीवीपी ने अरण्यपाल को सौंपा माँग पत्र 

गत दिनों सिरमौर जिला के शिलाई में सामने आए अवैध पेड़ कटान मामले में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अरण्यपाल को मांग पत्र सौंपा।

Mar 9, 2026 - 19:42
 0  9
शिलाई में हुए अवैध पेड़ कटान मामले की हो उच्च स्तरीय जांच , एबीवीपी ने अरण्यपाल को सौंपा माँग पत्र 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-03-2026
गत दिनों सिरमौर जिला के शिलाई में सामने आए अवैध पेड़ कटान मामले में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अरण्यपाल को मांग पत्र सौंपा। 
मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसांटा ने कहा कि शिलाई में अवैध तरीके से 300 से अधिक चीड़ के पेड़ों का एक ही दिन में अवैध तरीके से कटान किया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है। 
साथ ही दोषी वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। गौर हो की अवैध कटान के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया था और अवैध कटान पाए जाने के बाद मामले में FIR भी दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow