नाहन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन  नाहन की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

May 24, 2026 - 14:27
 0  9
नाहन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

नाहन 24 मई, 2026 : 

मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन  नाहन की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि मानवता के कल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। मिशन की ओर से अब तक करीब 7500 रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 15 लाख यूनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से भी आगे आकर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की। वहीं शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow